इस ब्लॉग पोस्ट मे हमने Aari Work Blouse Flower Designs के बारे मे बहुत ही विस्तार से बताया है ।
महिलाएं चाहे जो भी परिधान पहन लें, वह उन पर जंच ही जाता है। लेकिन साड़ी की बात ही अलग होती है। साड़ी में हर महिला कई अधिक गुना सुंदर दिखती है। यह एक ऐसा परिधान है, जिसे पहनने के बाद हर महिला की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है।



लेकिन साड़ी की खूबसूरती बढ़ाते हैं, उनके डिजाइनर ब्लाउज इसलिए आपको अपनी साड़ी के ब्लाउज बनवाते समय इनकी डिजाइन का खास ध्यान रखना चाहिए, ताकि ये आपके लुक में चार चांद लगा दें।
इन दिनों Aari work Blouse आरी वर्क डिजाइनर ब्लाइजेस काफी ट्रेंड में हैं, जिन्हें महिलाएं हर ऑकेजन पर कैरी कर रही हैं। यहां आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइन के aari work flower designs for blouse दिखेंगे, जिन्हें आप किसी भी समारोह के लिए पहन सकती हैं।
Pink dotted Aari work blouse designs 2023
पिंक कलर का यह डॉटेड वर्क वाला डिजाइनर ब्लाउस आप पर खूब फबेगा। इस ब्लाइज के नेक लाइन और स्लीव्स की एंडिंग पर बारीक आरी वर्क का काम आपकी हल्की ब्लू कलर की साड़ी के साथ काफी अच्छा लगेगा। आप चाहें तो इस ब्लाउज के साथ ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी भी कैरी कर सकती हैं।



Full Sleeves Design
वी नेक के फुल स्लीव्स डिजाइन वाले ब्लाउज पर आप लाइट वर्क या सिंपल साड़ी पहन सकती हैं। फुल स्लीव ब्लाउज में दीप नेक आपको एक बहुत ही एलिगेंट लुक देता है। इस तरह की ब्लाउजेस ब्लिंगी पार्टी वियर साड़ी के साथ बेहतर ढंग से कैरी किया जा सकता है। ज्यादा हेवी वर्क या कारीगरी के साड़ी के साथ इस तरह के ब्लाउज को कैरी करने से बचे।



Square Neck Aari work Blouse
स्क्वेयर नेक के इस आरी वर्क ब्लाउज को आप किसी भी ऑकेजन में पहन सकती हैं। आप चाहें तो ब्लाउस के फ्रंट में स्क्वेयर गला और बैक को पूरा कर रख सकती है।
इसी तरह आप राउंड शेप के ब्लाउज के साथ भी कर सकती है। अगर आप ज्यादा हेवी साड़ी पहनना पसंद नहीं करती हैं, तो भी आप इस तरह के ब्लाउज के साथ सिम्पल साड़ी पहन सकती हैं, जो की आपको बहुत ही अच्छा लुक देगा।



High Neck Aari Work Blouse Flower Designs
यह हाई नेक आरी वर्क का ब्लाउज आपके लहंगे या स्कर्ट के साथ काफी सही लगेगा। आप चाहें तो इसमें हैवी आरी वर्क करवाकर अपनी मेहंदी या संगीत में पहन सकती हैं।
वहीं अगर आप ब्राइड्समैड या फिर किसी शादी में शिरकत करने वाली हैं और आपको ज्यादा हेवी लुक नहीं चाहिए तो आप इसे स्कर्ट के साथ कैरी कर सकती हैं, जिसमें आपको दुपट्टा लेने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।



Peacock Sleeves Blouse
बहुत ही खूबसूरत डिजाइन वाले इस ब्लाउस को जब आप किसी भी फंक्शन में पहनकर जाएंगी तो लोग आप पर से नज़रे नहीं हटा पाएंगे। इस ब्लाउस में आप स्लीव्स की ओर पीकॉक फेदर की डिजाइन को देख सकते हैं, जो बहुत ही खूबसूरत लगती है। आप चाहें तो ब्लाउज की बेक पर भी पीकॉक फेदर या इससे मिलती जुलती डिजाइन को बनवा सकती हैं।



Belt Style Aari Work Blouse
आजकल साड़ी के साथ बेल्ट भी कैरी किया जाता है। अगर आप चाहें तो ऐसा ही अपने ब्लाउज की डिजाइन के साथ भी कर सकती हैं। मार्केट में आपको रेडी मेड बेल्ट डिजाइन के ब्लाउज मिल जाएंगे।
लेकिन आप चाहें तो पिक्चर में बताए गए डिजाइन के अनुसार भी इसे अपने अनुसार डिजाइन करवा सकती हैं। इस तरह के बेल्ट वाले ब्लाउज थ्री फोर्थ स्लीव के साथ फुल स्लीव्स पर भी खूब जंचते हैं।



Aari Multi Colour Work Blouse
अगर आप ट्रेडिशनली पिंक, ग्रीन कलर पहन कर ऊब चुकी हैं और कोई अलग डिजाइन को ट्राई करना चाहती हैं, तो आप इस लाइट कलर बसे वाले ब्लाउज पर मल्टी कलर थ्रेड और बीड्स से डिजाइन किए हुए ब्लाउस को चूस कर सकती है। इसे लहंगे, साड़ी या स्कर्ट किसी के साथ भी पहना जा सकता है।
इसके लिए आपको अपनी साड़ी या लहंगे का कलर और डिजाइन बेहद हल्का रखना चाहिए और इसके साथ अगर आप मल्टीकलर जूलरी कैरी करेंगी तो यह वाकई काफी शानदार दिखने वाला है।



Gota Patti Style Aari Work Blouse
गोटा पट्टी एक ट्रेडिशनल वेयर है लेकिन इसके बावजूद यह आज भी ट्रेंड में है। गोटा पट्टी को आप किसी भी ट्रेडीशनल फंक्शन में पहन सकती हैं। आप अपनी ब्लाउज की स्लीव्स और साड़ी पर सैम गोटा पट्टी लगवा सकती हैं।
इस तरह का कॉम्बिनेशन वाइन रेड या अपने किसी भी वाइब्रेंट कलर की साड़ी के साथ पहन सकती हैं। अगर आपको गोटी पट्टा की डिजाइन अच्छी नहीं लगती है तो आप इसकी जगह अपने ब्लाउज में मोतियों की लेस भी लगवा सकती हैं, जो की देखने में बहुत ही सुंदर लगती है।



Peach Colour Aari Design Blouse
आप अपने ब्लाउज में कॉन्ट्रास्ट कलर की पाइपिंग के साथ हल्का बारीक वर्क करवा सकती हैं। यह पाइपिंग आपके नेक लाइन बेक लाइन और पूरे ब्लाउज की बाउंड्री को कवर करेगा। इससे आपके ब्लाउज डिजाइन को उठाव मिलेगा। आप चाहें तो पीच की जगह ग्रीन कलर के ब्लाउज में पिंक कलर की पाइपिंग भी लगवा सकती हैं, जो बहुत ही अच्छा दिखेगा।



Firozi Colour Blouse
फिरोजी कलर अधिकतर महिलाओं का पसंदीदा कलर होता है। इस रंग का ब्लाउज अगर आप ऑरेंज या पिंक कलर की साड़ी के साथ पहनेंगी तो यह आपको बहुत ही आई कैचिंग लुक देगा इसके साथ आप जिस दी कलाई की शादी को इस ब्लाउज के साथ कैरी कर रही है अगर उसी कलर का आरी वर्क आप इस ब्लाउज पर करवाएंगे तो यह बहुत ही सुंदर लगेगा।

Aari Work Blouse Designs Rate In Hindi
आरी वर्क ब्लाउज इसका प्राइस हजारों रुपए से लेकर 3000 या उससे भी ज्यादा का हो सकता है। इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस तरह का और कितना हैवी वर्क वाला आरी वर्क अपने ब्लाउज पर करवाना चाहते हैं।
क्योंकि आरी वर्क ब्लाउज के सिलने के बाद किया जाता है तो आपको पहले ब्लाउज बनवाने की सिलाई देनी होती है इसके बाद आरी वर्क के लिए आपको अलग से पे करना पड़ता है इसलिए आरी वर्क डिजाइन ब्लाउज आपको अनन्या डिजाइनर ब्लाउज के मुकाबले थोड़े से महंगे पड़ सकते हैं।